प्रयागराज में आयोजित 29 वीं उत्तरप्रदेश राज्य स्तरीय एथलेटिक्स
प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी की उदीयमान खिलाडी प्रतिष्ठा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान अर्जित करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है , प्रतिष्ठा की यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए अग्रगामी होने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
जानकारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन (यूपीएए) के द्वारा किया गया इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने किस्मत आजमाई । प्रतिष्ठा यादव ने कड़े मुकाबले के दौरान अपने अच्छे खेल प्रदर्शन की बदौलत कांस्य पदक अपने नाम किया उनकी इस उपलब्ध से परिवार , खेलप्रेमियों और जनपद वासियो में हर्ष की लहर दौड़ गई । गौरतलब है कि प्रतिष्ठा यादव के पिता देवेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर वर्तमान समय में लखीमपुर जनपद में ही अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं बेटी की सफलता पर उन्होंने कहा कि मेहनत अनुशासन और लगातार अभ्यास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है । जनपद वासियो ने प्रतिष्ठा यादव से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने की उम्मीद जाहिर की है ।
Tags
लखीमपुर