पंचायत भवन लुधौरी पर जीपीडीपी के संबंध में बैठक संपन्न
संजीव श्रीवास्तव विशेष जिला संवाददाता
निघासन - खीरी । ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की शासन की मंशा के अनुरुप जीपीडीपी योजनान्तर्गत पंचायत भवन लुधौरी पर लखनऊ से पधारे प्रशिक्षण कर्ताओं की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का सफल आयोजन किया गया । चौपाल में ग्रामप्रधान प्रतिनिधि , ग्रामसभा सदस्य तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय ट्रेनरों को तमाम समस्याओं से रूबरू कराया ।
ट्रेनरों ने ने चौपाल में मौजूद लोगों को ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के तमाम तरीके बताए जिसमें मछली पालन , सिलाई कढ़ाई , ब्यूटी पार्लर , मुर्गी पालन , दूध और घी उत्पादन , संगीत , गायन सहित कई उपादान बताए गए । इसके बाद ग्रामीणों तथा सेल्फ की महिलाओं ने ट्रेनरों के सामने अपनी समस्याओं का ब्योरा पेश किया जिसके अंतर्गत बिहारी पुरवा में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना , ज्ञानालय
का निर्माण , विजुअल लाइब्रेरी की स्थापना , अंबेडकर स्थल विरजापुरवा तथा सहते पुरवा में सोलर लाइट और जल निकासी की व्यवस्था , नंदापुरवा में बारात घर की स्थापना , सीएफ की महिलाओं ने प्रशिक्षण केंद्र के आगे मिट्टी डलवाकर
गड्ढे भरवाने तथा पिंक शौचालय बनवाने की मांग की । इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षक
वीरेश कुमार त्यागी एवं
दीपेश कुमार , सौरभ जायसवाल शेरु , दयाशंकर पाल , पूरनलाल कश्यप , नबी अहमद , कुसमा देवी , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वीरपाल सिंह , रोजगार सेवक राजू गिरि , संजीव श्रीवास्तव तथा राजन सहित कई गणमान्य
व्यक्ति उपस्थित रहे ।
Tags
निघासन - खीरी