होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

दवाओं की कमी से जूझ रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर लुधौरी संजीव श्रीवास्तव विशेष जिला संवाददाता निघासन - खीरी । मौसम के बदले हुए मिजाज की वजह से स्थानीय विकासक्षेत्र की ग्राम पंचायत लुधौरी के ग्रामीण तमाम बीमारियों की चपेट में

दवाओं की कमी से जूझ रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर लुधौरी
  संजीव श्रीवास्तव विशेष जिला संवाददाता 
निघासन - खीरी । मौसम के बदले हुए मिजाज की वजह से स्थानीय विकासक्षेत्र की ग्राम पंचायत लुधौरी के ग्रामीण तमाम बीमारियों की चपेट में हैं , लेकिन जिले के स्वास्थय एवं चिकित्सा विभाग की लापरवाही की कृपा से संविलियन विद्यलय लुधौरी के खेल परिसर में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जीवनरक्षक दवाओं की भारी कमी है । यहां बुखार के लिए पैरासीटामाल के अलावा फिलहाल कोई दवा उपलब्ध नहीं बताई जाती है जिसकी वजह से गांव और दूरदराज के इलाकों से आने वाले मरीजों को इस ग्रामीण चिकित्सालय से प्रतिदिन बिना दवा के बैरंग लौटना पडता है ।  गौरतलब है कि आबादी के लिहाज से जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लुधौरी के ग्रामीणों की बदहाल चिकित्सा सेवा को दृष्टिगत रखते हुए तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उस समय के सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय  के प्रयास से यहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रुप में मिनी अस्पताल की स्थापना की गई थी जिससे महिलाओं और बच्चों सहित सभी ग्रामीणों को खांसी , जुकाम  , बुखार , पेट दर्द ,उल्टी  , दस्त सहित अन्य बीमारियों का इलाज आसानी से उपलब्ध होता रहा है लेकिन आजकल दवाओं की सख्त जरुरत के बावजूद स्टाक खाली है । यहां की सीएचओ आरती मौर्या के अनुसार दवा उपलब्ध होने में दस पंद्रह दिन का समय लग सकता है लेकिन सवाल यह है कि तब तक ग्रामीण दवाओं के अभाव में ऐसे ही तिल तिलकर मरते रहेंगे । ग्रमीणों ने सीएमओ लखीमपुर - खीरी से आयुष्मान आरोग्य मंदिर लुधौरी में तत्काल आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post