राधेश्याम आशीर्वाद हॉस्पिटल शनवारा बुरहानपुर में नगर निगम फायर अम्ला ने दिया मार्क ड्रिल का प्रशिक्षण*

*राधेश्याम आशीर्वाद हॉस्पिटल शनवारा बुरहानपुर में नगर निगम फायर अम्ला ने दिया मार्क ड्रिल का प्रशिक्षण*

बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) नगर पालिक निगम, बुरहानपुर द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल थीम के तहत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दिनांक 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह में नेशनल फायर सर्विस वीक के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
 नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत " सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल, जागरूक समाज में आग की रोकथाम के लिए एक साथ " थीम पर के अंतर्गत आशीर्वाद राधेश्याम हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं कर्मचारियों को फायर से संबंधित ट्रेनिंग दी गई।
शहर में संचालित सभी क्लीनिक हॉस्पिटल में भी आग की रोकथाम के लिए से संबंधित जानकारी देकर मॉक ड्रिल करवाई गई और आग से बचाव के उपाय बताए गए। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल, जागरूक समाज आपकी रोकथाम के लिए अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है बच्चों और मरीजों की सुरक्षा बढ़ाना आम जनता को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना हर नागरिक की जिम्मेदारी बनाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। नगर 
निगम बुरहानपुर के अग्निशमन विभाग द्वारा नर्सिंग होम और अस्पतालों के स्टाफ को आग से निपटने, अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करने और सुरक्षित निकासी के तरीके सिखाए जा रहे हैं।
फायर इंजीनियर फईम खान ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि इन मार्क ड्रिल का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों को "सुरक्षित अस्पताल" के रूप में तैयार करना है।प्रशिक्षण के दौरान राधेश्याम हॉस्पिटल में बताया गया कि आग लगने पर प्राथमिक उपचार (First-aid), फायर एक्सटिंग्विशर (अग्नि शमन यंत्र) का सही
उपयोग और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के उद्देश्य यह अभियान विभिन्न स्थानों पर आम जनता और कर्मचारियों को आग से बचाव के लिए सतर्क करने के लिए चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर फायर इंजीनियर फईम खान,श्याम श्रीवास्तव संतोष सोनोने फायर विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post