देखने को मिला कानपुर पुलिस का नया रूप.**बिठूर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल.* *मामला बिठूर थाना क्षेत्र का.*

*थाना बिठूर अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश* 

*

*देखने को मिला कानपुर पुलिस का नया रूप.*

*बिठूर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल.* 

*मामला बिठूर थाना क्षेत्र का.*

*संडीला के रहने वाले जीशान अपनी ससुराल रावतपुर से कार द्वारा बिठूर होकर जा रहे थे.*

*रास्ते में पानी लेने के लिए कार का दरवाज़ा खोला। तभी बैग गिर गया। बैग में लगभग साढ़े चार लाख के ज़ेवरात थे.*

*50 किलोमीटर आगे जाने के बाद उन्हें इस बात का पता चला। जीशान ने थाना बिठूर में सूचना दी.*

*प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के नेतृत्व में बिठूर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र 12 घंटे में बैग सही सलामत ढूंढ निकाला.* 

*बैग जीशान व उनकी पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया.* 

*बैग में सारे ज़ेवर देख कर जीशान व पत्नी की आंखें खुशी से भर आई.*

*पीड़ितों के साथ क्षेत्र की जनता भी बिठूर पुलिस की तारीफ करते नही थक रही है.*

*प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश कुमार,  कांस्टेबल ओम प्रकाश व अंकुर न इस सराहनीय कार्य को अंजाम दिया.*

Post a Comment

Previous Post Next Post