*
*अपराधियों की धर पकड़ जारी.*
*इसी क्रम में कल्याणपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता.*
*24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा.*
*दबोचे गए तीन हत्याभियुक्त व एक बाल अपचारी.*
*मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का.*
*21 अप्रैल 2026 को रात 10 बजे गन्ने के रस के ठेले के विवाद में अभियुक्तों ने अनवर पर प्राणघातक हमला कर दिया.*
*ईलाज के दौरान अनवर की मौत हो गई.*
*हमला करने के बाद अभियुक्तगण फरार हो गए.*
*कल्याणपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 अभियुक्तों व एक बाल अपचारी को कर लिया गिरफ्तार.*
*पकड़े गए अभियुक्त अनस, सलाहुद्दीन, मोहसिन हैं। साथ में एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया.*
*तीनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.*
*उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शुभम पांडेय, उप निरीक्षक यूटी शुभम पांडेय व उप निरीक्षक सौरभ सिंह ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.*
Tags
उत्तर प्रदेश