*नगर निगम अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश*
*अब नगर निगम बुझायेगा पशुओं व पक्षियों की प्यास.*
*नगर आयुक्त व महापौर की इस मुहिम की हो रही है सराहना.*
*आज 28 अप्रैल 2026 को नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में समाजसेवी संस्थाओं को पशुओं व पक्षियों को पानी पिलाने के लिए वितरित किए गए नाद.*
*बांटे गए 400 नाद*
*इस दौरान महापौर ने लोगों से अपील की है, इस भीषण गर्मी में अपने घर के बाहर व पार्क में जानवरों व पक्षियों के लिये पानी अवश्य रखें.*
*साथ ही सामाजिक संस्थाओं से कहा, जहां भी ज़रूरत हो,अवगत कराएं ताकि और नाद की व्यवस्था करायी जा सके.*
*इस अवसर पर मौजूद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आर के निरंजन ने कहा कि शहर में यदि और नादों की जरूरत पड़ेगी तो उपलब्ध कराई जाएगी.*
*महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा,रैन बसेरों के बाहर भी जानवरों और पक्षियों के लिये नाद रखे जायेंगे.*
*इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. शिल्पा सिंह आदि अधिकारीगण व सामाजिक संस्थाओं पदाधिकारी मौजूद रहे.*
Tags
उत्तर प्रदेश