होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

नगर निगम अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश* *शुरू हुआ नगर निगम का "टोकोगे तो रोकोगे" अभियान.* *यानी कि कोई गलत कार्य टोकने से ही रुकेगा.*

*नगर निगम अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश* 


*शुरू हुआ नगर निगम का "टोकोगे तो रोकोगे" अभियान.* 

*यानी कि कोई गलत कार्य टोकने से ही रुकेगा.*

*स्वच्छ भारत मिशन के तहत कानपुर नगर निगम ने आज  शुरू किया अभियान "टोकोगे तो रोकोगे".*

*ये अभियान महापौर प्रमिला पांडेय के द्वारा प्रारंभ किया गया.* 

*इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनमोहन आर्या, डा. अजय संखवार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा. अमित सिंह गौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल स्वच्छ भारत मिशन मौजूद रहे.* 

*महापौर प्रमिला पाण्डेय ने एनजीओ, सोशल मीडिया इनफ्लुएन्सर्स, ब्लॉगर्स, विद्यार्थियों, रेडियो एवं मीडिया, व्यापार एवं मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से अपील की है, वे इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें.*

*महापौर ने कहा "स्वच्छता केवल नगर निगम की ज़िम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबकी भी ज़िम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों पर गन्दगी फैलाने वालों को यदि हम विनम्रता से 'टोकेंगे'। तभी शहर को गंदा होने से रोक पाएंगे.*

*नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह गौर और उनकी टीम ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभियान की रूपरेखा, नागरिकों की भूमिका व भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला और लोगों से इस अभियान में शामिल करने की अपील की.*

*उन्होंने कहा,बदलाव की शुरुआत अपने घर से करें.*

*कानपुर नगर निगम ने सभी शहरवासियों से "टोकोगे तो रोकोगे" अभियान से जुड़कर कानपुर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की अपील की है.*

Post a Comment

Previous Post Next Post