“ कुंडा - बाबागंज विधानसभा में कभी कोई भेदभाव नहीं रखा, दोनों विधानसभाओं में हर तरफ बिछेगा चौड़ी सड़कों का जाल - माननीय राजा भइया जी “
आज बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के कालाकांकर विकास खंड की बेहद महत्वपूर्ण सड़क “ परियांवा - लवाना मार्ग “ (लंबाई 14.60 किलोमीटर व लागत 24.92 करोड़ रुपए) “ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास जनवामऊ अंसारगंज में आयोजित विशाल जनसभा के कार्यक्रम में भव्य तरीके से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर श्री रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” जी द्वारा किया गया।
इस दौरान एमएलसी प्रतापगढ़ माननीय गोपाल भैया जी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज जी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. के. एन. ओझा जी समेत जनसत्ता दल के हजारों कर्मठ कार्यकर्तागण एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Tags
प्रतापगढ़