होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान हुई फ़ायरिंग के बाद भारत, पाकिस्तान समेत दुनिया के नेताओं ने क्या कहा



भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फ़ायरिंग के बाद बयान जारी किया
पढ़ने का समय: 6 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान हुई फ़ायरिंग के बाद दुनिया भर के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं.


भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी इस घटना पर अपना बयान जारी किया है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस घटना पर हैरानी जताई है और कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप समेत वहां मौजूद लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ की है.


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक होटल में व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ शनिवार रात साढ़े आठ बजे (अमेरिकी समयानुसार) डिनर (कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर) कर रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज़ें आईं. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला.

वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक़ कार्यक्रम में सात से आठ गोलियां चलीं. गोलियां चलाने के एक आरोप में एक शख़्स को हिरासत में लिया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post