होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

हनुमान जी के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन' हवन पूजन के उपरांत' विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

*हनुमान जी के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन' हवन पूजन के उपरांत' विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

*नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता जयसवाल व पति अशोक जयसवाल ने किया हवन पूजन*
नगर पंचायत मानिकपुर कार्यालय के पास ही पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस विशाल भंडारे में नगर पंचायत मानिकपुर के अलावा आस पास के गांवों के हजारों भक्तों ने महाप्रसाद को ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर को फूलों और झालरों से बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया था। भंडारे में आने वाला प्रत्येक भक्त हनुमान जी के मंदिर में शीश झुकाने के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का संचालन माइक द्वारा जितेंद्र मिश्रा और शैलेश शर्मा द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया। भंडारे में नगर पंचायत अध्यक्षा चंद्रलता जायसवाल, अशोक जायसवाल,आशुतोष जायसवाल, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार,राकेश कुमार सोनकर, बॉबी गुप्ता,अशर्फी लाल सोनकर,राकेश जायसवाल,पुनीत शर्मा,अंकित सोनकर और सभी सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post