होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

ब्रेकिंग प्रतापगढ़*,थाना महेशगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली,बुआ के लड़के टिंकू शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,

*ब्रेकिंग प्रतापगढ़*,

थाना महेशगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली,

बुआ के लड़के टिंकू शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,

आरोपी दीपक पांडेय उर्फ बब्लू को पुलिस ने चाकू सहित दबोचा।

ससुराल आए युवक पर आपसी विवाद में किया गया था प्राणघातक हमला।

गंभीर रूप से घायल टिंकू शुक्ला को सीएचसी कुंडा में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

 घटना 02 मई 2026 को थाना महेशगंज क्षेत्र के जियावन का पुरवा में हुई।

मृतक टिंकू उर्फ विजय शुक्ला निवासी हरिहरपुर, थाना बाघराय का रहने वाला था।

 आरोपी मृतक का ममेरा भाई निकला, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की।
मामले में मु0अ0सं0 110/26 धारा 103(1) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज।

• एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीमें।

मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से आरोपी गिरफ्तार।

महेवामलकिया के पास गोपालापुर अंडरपास से हुई गिरफ्तारी।

आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

 पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल की आरोपी ने बताया कि मृतक से पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

 बदला लेने के इरादे से चाकू मारकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी कपड़े बदलकर भागने की फिराक में था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी जल्द ही गिरफ्त में आ गया।
प्रतापगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post