आज साइन होगी US-ईरान की डील? ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान से भी मिले संकेत

मिडिल ईस्ट में जारी महायुद्ध को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस वक्त 'कूटनीति का अखाड़ा' बनी हुई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता आज ही इस्लामाबाद में साइन हो सकता है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेरेड कुशनर का दल पाकिस्तान पहुंच रहा है, वहीं तेहरान ने पहले बातचीत से इनकार करने के बाद अब इसमें शामिल होने के पॉजिटिव संकेत दिए हैं.


वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में मचे कोहराम के बीच राहत की खबर आ रही है. जहां एक तरफ ईरान ना-ना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने एक बड़ा दावा कर डाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ से बातचीत में एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौता ‘आज ही’ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साइन हो सकता है. ट्रंप के इस भरोसे के उलट, तेहरान से आ रहे संकेतों ने सस्पेंस बढ़ा दिया है

ट्रंप ने US-ईरान पीसटॉक पर दिया बड़ा बयान

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर दावा किया कि डील फाइनल होने के करीब है. उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों के चलते आज ही ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत हो जाएंगे. ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ये भी दोहराया कि अगर ईरान ने इस बार डील पर साइन नहीं किए तो अमेरिका उनके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बिजली घर और तेल ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर देगा.

व्हाइट हाउस ने पुष्टि कर दी है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक उच्च स्तरीय दल के साथ पाकिस्तान पहुंच रहे हैं. वेंस के साथ ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल हैं. पहले ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से वेंस को भेजने से मना किया था, लेकिन आखिरी वक्त में ‘हालात बदलने’ का हवाला देकर उन्हें कमान सौंप दी गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post