CM Yogi Adityanath Bengal Rally News: बंगाल के चुनावी समर में सोमवार को सीएम योगी ने ममता सरकार पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हुंकार भरी है. उन्होंने कहा कि जो बंगाल कभी अर्थव्यवस्था का इंजन था, उसे टीएमसी ने कंगाल बना दिया. योगी ने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार आते ही माफियाओं पर यूपी जैसा बुलडोजर चलेगा. देखिए योगी की तीन रैलियों में कही गई बातों और उनकी दहाड़ की पूरी रिपोर्ट
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए मैदान में उतरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजनीतिक फिजा में ‘बुलडोजर’ और ‘सुशासन’ का नैरेटिव सेट कर दिया है. सोमवार को जॉयपुर, पिंगला और गारबेटा की विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए योगी ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को अराजकता का काल करार दिया. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि टीएमसी के गुंडे और माफिया अपनी गिनती शुरू कर दें, क्योंकि 4 मई के बाद बंगाल की धरती पर भी ‘यूपी मॉडल’ लागू होगा.
योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी के नाम की नई परिभाषा गढ़ते हुए कहा, ‘TMC का असली मतलब है- टेरर, माफिया राज और करप्शन. इस त्रिमूर्ति ने बंगाल की आत्मा को छलनी कर दिया है.’ उन्होंने कहा कि ममता दीदी के राज में ‘जय श्री राम’ का नाम लेने पर पाबंदी लगाई जाती है, जबकि वोट बैंक के लिए सड़कों पर इफ्तार पार्टियां आयोजित की जाती हैं. योगी ने इसे तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वाली यह सरकार अब जाने वाली है.

ये भी पढ़ें: