होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

SGJQC सहित अनेक शिक्षण संस्थान से जुड़े डॉक्टर ज़ाहिद हसन जाफ़री का निधन* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) SGJQ कॉलेज बुरहानपुर सहित अनेक शैक्षणिक संस्थान से जुड़े एक योग्य शिक्षक डॉक्टर ज़ाहिद हसन जाफ़री का दिनांक 25/04/2026 शनिवार को इलाज के दौरान इंदौर में इंतकाल हो गया है। दिनांक 26/04/2026 इतवार को मरहुम का जनाज़ा दारुल उलूम शेख‌


* अली मुत्तक़ी मदरसा, आदिलपुरा, नियर टांसपोर्ट नगर बुरहानपुर से सुबह 10:00 उठाया गया और हमीदपुरा स्थित दाइंगाह कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। नमाज़ ए जनाजा हाफ़िज़ मोहम्मद अली मालेगांव वालों ने अदा कराई। ज़ाहिद हसन जाफ़री पांच भाई और पांच बहने हैं। भाइयों में क्रमशः शब्बीर जाफरी, मरहूम आबिद जाफरी, ज़ाहिद सर,
हामीद जाफरी( इंश्योरेंस सेवाएं) एवं 

डॉक्टर सफदर जाफ़री (एमडी युनानी डॉक्टर दिल्ली) हो कल भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा ( हमजा 2 साल का) है। स्वर्गीय ज़ाहिद हसन जाफ़री की प्रारंभिक शिक्षा बोहरा समाज के शिक्षण संस्थान हकीमिया मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल और SGJQ कॉलेज बुरहानपुर में हुई है। इन शिक्षण संस्थानों से आप ने 12 वीं तक हकिमिया से और बीएससी व एमएससी बॉटनी कादरिया कालेज से किया था तथा स्वर्गीय इस्माइल भाई सुरूरी मरहूम द्वारा स्थापित डॉ जाकिर हुसैन b.ed कॉलेज से आपने B.ED किया था। विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन से एम फ़िल तथा नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी जलगांव महाराष्ट्र से आपने पीएच डी किया था। आपने डॉक्टर जाकिर हुसैन अकादमी,SGJकादरिया साइंस कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, मॉडर्न स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल व नेशनल स्कूल में अपनी शैक्षणिक सेवाएं दिए हैं।SGJQ कादरिया कॉलेज में सन 2009 से 2024 तक कार्य तक आप ने अपनी सेवाएं प्रदान की थी। वर्तमान में वे विवेकानंद कॉलेज शाहपुर में अपनी शैक्षणिक सेवाएं प्रदान कर रहे थे। आप मध्य प्रदेश बायो डाइवर्सिटी बोर्ड के जिला प्रोजेक्ट इंचार्ज भी थे। और बुरहानपुर , नेपानगर और खकनार का कार्य देखते थे। जिला मत्स्य विभाग समिति बुरहानपुर के विषय विशेषज्ञ के रूप में आपने अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। दुआ है कि अल्लाह करीम मरहूम की बाल बाल मगफिरत फरमाए। जनाज़े में बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शिरकत की। स्वर्गीय ज़ाहिद हसन जाफ़री के निधन से शिक्षा जगत की एक अपूर्णिय क्षति हुई है।

*SGJQC सहित अनेक शिक्षण संस्थान से जुड़े डॉक्टर ज़ाहिद हसन जाफ़री  का निधन*      बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) SGJQ कॉलेज बुरहानपुर सहित अनेक शैक्षणिक संस्थान से जुड़े एक योग्य शिक्षक डॉक्टर ज़ाहिद हसन जाफ़री का दिनांक 25/04/2026 शनिवार को इलाज के दौरान इंदौर में इंतकाल हो गया है। दिनांक 26/04/2026 इतवार को मरहुम का जनाज़ा दारुल उलूम शेख‌ अली मुत्तक़ी मदरसा, आदिलपुरा, नियर टांसपोर्ट नगर बुरहानपुर से सुबह 10:00 उठाया गया और हमीदपुरा स्थित दाइंगाह कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। नमाज़ ए जनाजा हाफ़िज़ मोहम्मद अली मालेगांव वालों ने अदा कराई। ज़ाहिद हसन जाफ़री पांच भाई और पांच बहने हैं। भाइयों में क्रमशः शब्बीर जाफरी, मरहूम आबिद जाफरी, ज़ाहिद सर,

Post a Comment

Previous Post Next Post