चंद्रमा-गुरु दोनों पुनर्वसु नक्षत्र में, अत्यंत शुभकारी समय, मेष समेत कौन सी राशियां लकी

Aaj ka rashifal, horoscope today: आज ग्रहों की स्थिति और इनकी चाल आपके लिए क्या कमाल लाएगी, पढ़ें ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय मेष से लेकर मीन, सभी 12 राशियों का राशिफल
23 अप्रैल 2026 की गृह स्थिति- उच्च का सूर्य मेष राशि में, स्वग्रही शुक्र वृषभ राशि में, गुरु चंद्रमा का गजकेसरी योग मिथुन राशि में। यहां गजकेसरी योग शुभ बन रहा है क्योंकि चंद्रमा भी पुनर्वसु नक्षत्र में, गुरु के नक्षत्र में हैं और गुरु के साथ संयोग कर रहे हैं और गुरु भी गुरु के नक्षत्र में हैं। तो ये एक बड़ी अच्छी स्थिति यहां प बनती हुई दिखाई पड़ रही है। ये जनमानस के लिए अत्यंत शुभकारी और पराक्रम बढ़ेगा। पराक्रम में शुभता रहेगी। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। ये अभी भी संयोग गलत है, गड़बड़ है।

मेष राशि

पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम, विवाह की तरफ जाएगा। प्रेम, संतान, व्यापार, स्वास्थ्य सब कुछ अद्भुत है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


मकर राशि

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत, बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम के लिए, संतान के लिए, निर्णय लेने की स्थिति के लिए बहुत अच्छा समय, शुभ समय। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ शुभ संस्कार होंगे। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्वयं में और घर में दिखाई पड़ रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा

Post a Comment

Previous Post Next Post