जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब ने मनाई स्व. विजय कुमार खंडेलवाल की जयंती, जाकीर की रिपोर्ट"


"जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब ने मनाई स्व. विजय कुमार खंडेलवाल की जयंती, जाकीर की रिपोर्ट"

"सारनी/पाथाखेड़ा:" जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ने पाथाखेड़ा के स्व. अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल ग्राउंड में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की जन्म जयंती मनाई। क्लब सदस्यों और खिलाड़ियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

"संरक्षक रंजीत सिंह ने कहा:" 
बाबू जी दूरदृष्टि के नेता थे। उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे लाने का प्रयास किया। उनके विकास मॉडल की चर्चा पूरे मध्य प्रदेश में थी। आदिवासी बहुल जिले में समग्र विकास कर उन्होंने जिले को अलग पहचान दिलाई। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया। इसी कारण उन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि स्व. खंडेलवाल का लोगों के प्रति प्रेम और मधुर भाव आज भी आम जनमानस के हृदय में शिखर पर है। उनके जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति स्नेह देखने को मिलता है। उन्होंने युवाओं को कार्य कुशल बनाया। जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उन्हें अपना आदर्श नेता मानकर आज भी राजनीतिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

"16 वर्षों से टूर्नामेंट:"
क्लब के संरक्षक नन्हे सिंह, भीम बहादुर थापा, प्रमोद सिंह, योगेश बर्डे ने बताया कि स्व. विजय कुमार खंडेलवाल के नाम से पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड में पिछले 16 वर्षों से राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। चुकी यह मध्यप्रदेश का जाना माना टूर्नामेंट है।

"उपस्थित सदस्य:"
इस अवसर पर रंजीत सिंह, नन्हे सिंह, भीम बहादुर थापा, प्रमोद सिंह, योगेश बर्डे, लक्ष्मण साहू, संदीप झपाटे, बिज्जू वानखेड़े, सुनील सिंह, धर्मेन्द्र राय, संजीत चौधरी, हेमंत साहू, अमर राणा, मुलायम, मिन्टू राय, सुभाष चौरसिया, शैलेष ठाकुर सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post