मुन्नापुरवा में भीषण अग्निकांड , शार्ट सर्किट से लगी भयंकर अग्नि प्रलय में दर्जनो ग्रामीणों के आशियाने राख के ढेर में तब्दील संजीव श्रीवास्तव विशेष जिला संवाददाता / स्टेट इंचार्ज

मुन्नापुरवा में भीषण अग्निकांड , शार्ट सर्किट से लगी भयंकर अग्नि प्रलय में दर्जनो ग्रामीणों के आशियाने राख के ढेर में तब्दील
 संजीव श्रीवास्तव विशेष जिला संवाददाता / स्टेट इंचार्ज 
निघासन - खीरी । स्थानीय तहसील क्षेत्र एवं मंझगई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुन्ना पूर्व मजरा छेदुईपतिया मे आज शार्ट सर्किट से भडकी चिंगारी की वजह से भीषण अग्निकांड होने का समाचार प्राप्त हुआ है । इस अग्निकांड में ग्राम मुन्ना पुरवा निवासी रोहित पुत्र हुलासी राम आग बुझाने और घर की गृहस्थी बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से जल गया जिसे उपचार के लिए सीएससी भेजा गया बताया जाता है कि घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है इस अग्निकांड में कई जानवर भी आंशिक रूप से जल गए जिनका कोई पुरसाहाल नहीं है।
 जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय गांव निवासी गंगाराम के घर से बिजली से फूटी चिंगारी ने भयंकर रूप ले लिया जिसकी चपेट में आकर अनिल ,  छत्रपाल  , श्री कृष्णा , महावीर ,प्रेमी  , केशन , दयाशंकर ,  हुलासी राम ,  कमलेश कोटेदार  , महावीर  , पंकज  , श्रवण देवकी , माधव , गजराज  , नरेश , डॉक्टर सुरेश तथ चंदन सेठ सहित दर्जनों ग्रामीणों के घर जलकर खाक हो गए , अग्निकांड की चपेट में  पक्के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है , आग की चपेट में आकर गांव का ही एक युवक रोहित जिला अस्पताल में मौत से जूझ रहा है ऐसी खबर मिली है कि अग्निपीडित राक्षपाल के घर रखें 3 ,50 ,000 तीन लाख पचास हजार  रुपए आग की भेंट चढ़ गये । सभी अग्निपीडितों में चीख पुकार मची है घरो मे अन्न का एक दाना नहीं बचा है सारी ग्रहस्थी जलकर कोयला हो गई । परिवार के बच्चों की दशा अत्यंत दयनीय हो चुकी है ।
 अग्निकांड की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयासों के बावजूद आग ने अपना विकराल रूप दिखाया और दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीणों को बेघर कर दिया । सूचना पाकर एसडीएम राजीव निगम ,  तहसीलदार दिव्यांशु शाही जी एव लेखपाल मौके पर पहुंचे और पीडितों को ढाढस बंधाते हुए जल्दी ही अहेतुक सहायता राशि और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया । तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने बताया किँ इस भीषण अग्निकांड में लगभग 35 या 36 घर अग्निकांड की चपेट में आए हैं जिसमें एक व्यक्ति के पैर और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है । तहसील प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है  । तहसीलदार के अनुसार शीघ्र ही शासन से पीडितो को अहेतुक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी । तहसीलदार दिव्यांशुँ शाही ने कहा की सभी अग्निपीडितो के लिए रहने और खाने-पीने का बंदोबस्त कर दिया जाएगा । इस भीषण अग्नि कांड से पूरे गांव में त्राहि त्राहि मची है । तहसील प्रशासन अग्निपीडितो को राहत प्रदान करने में प्रयत्नशील है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post