"भीमपुर में अतिक्रमण से आवागमन ठप, प्रशासन मौन: ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी, जाकीर कि रिपोर्ट"
"भीमपुर, बैतूल:"भीमपुर मुख्यालय पर अवैध अतिक्रमण के चलते रोजाना के साथ ही हर गुरुवार को आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायत व संबंधित विभाग द्वारा तहसीलदार भीमपुर, एसडीएम भैंसदेही और कलेक्टर बैतूल को कई बार आवेदन देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।
"देखते बनता नजारा प्रशासन भी जाम में फंसा"
ग्रामीणों का कहना है कि आज खुद एसडीएम भैंसदेही, तहसीलदार भीमपुर और 108 एंबुलेंस की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। इसके बाद भी प्रशासन को अतिक्रमण नजर नहीं आ रहा। लगातार आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
"अतिक्रमण हटाने ने की वर्षों से मांग, किंतु कार्रवाई नहीं"
ग्रामीण वर्षों से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि भीमपुर तहसीलदार और एसडीएम भैंसदेही कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे। अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन मौन धारण किए हुए।
"जयस आदिवासी समाज संगठन की आंदोलन की तैयारी"
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस भीमपुर एवं समस्त आदिवासी समाज संगठन भीमपुर ने चेतावनी दी है कि जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
"जनप्रतिनिधि का बयान"
जनपद सदस्य एवं जयस प्रभारी भीमपुर पप्पू ककोड़िया ने कहा कि आवागमन प्रभावित होने से हर गुरुवार आपसी विवाद जैसा माहौल बन रहा है। अगर प्रशासन ने अतिक्रमण पर ठोस कदम नहीं उठाया तो छोटा विवाद भीमपुर मुख्यालय पर बड़ा रूप ले सकता है।
Tags
मध्य प्रदेश