*थाना बर्रा अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश*
*25000 का ईनामिया अपराधी चढ़ा बर्रा पुलिस के हत्थे.*
*पकड़ा गया शातिर अपराधी हिमांशु शर्मा उर्फ साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत है.*
*शातिर अभियुक्त मुसीबत अब खुद ही पड़ गया मुसीबत में.*
*डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत शातिर किस्म का गुंडा है.*
*एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था, एक व्यक्ति के ऊपर यूरीन किया जा रहा है। और मारापीटा जा रहा है.*
*उपरोक्त कृत्य के संबंध में थाना बर्रा में रिपोर्ट भी दर्ज़ हुई थी.*
*डीसीपी साउथ में बताया, बीते दिनों वरदान गैलेक्सी होटल के पास 15 -20 गुंडों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और भाग गए। उन गुंडों में भी यह अभियुक्त शामिल था.*
*अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत के विरुद्ध विभिन्न थानों में 4 मुकदमें दर्ज़.*
*डीसीपी साउथ ने बताया, अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत कई बार जेल की हवा खा चुका है।*
*इस पर अब गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्यवाही की जाएगी.*
*फिलहाल अभियुक्त हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ मुसीबत को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.*
*प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक समर सिंह, पवन कुमार सिंह,विकास सिंह,मनीष कुमार,महिला उप निरीक्षक स्मृति वर्मा व महिला उप निरीक्षक सुनीता यादव ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.*
*इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बर्रा पुलिस टीम को 25000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है.*
Tags
उत्तर प्रदेश