थाना फजलगंज अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश* *पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी* *फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़*


*3 करोड़, 91 लाख, 50 हज़ार नगद बरामद*

*5 अभियुक्त गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के द्वारा किया जा रहा था अवैध सट्टे का कारोबार*

*पुलिस आयुक्त ने टीम को दिया 50000 रुपए का नगद पुरस्कार* 

*मामला फजलगंज थाना क्षेत्र का*

*मुखबिर की खास सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  गोविंद नगर पुल के नीचे से दो अभियुक्तों को धर दबोचा*

*पकड़े गए अभियुक्त कार्तिक  लखवानी व राजकुनार हैं*

*अभियुक्तों ने बताया, किदवई नगर क्षेत्र में उनके और भी साथी बड़े स्तर पर सट्टेबाज़ी का संचालन कर रहे हैं*

*अभियुक्तों द्वारा बताई जगह पर तत्काल दबिश दी गई। मौके पर गुजरात निवासी कल्पेश, रवि नाई व विष्णु चढ़ गए पुलिस के हत्थे* 

*अभियुक्तों के पास से 3 करोड़, 91 लाख, 50 हज़ार नगद,6 अदद मोबाइल फोन, 3 अदद मुद्रा गणना मशीन,एक अदद करेंसी चेकिंग मशीन,2 अदद केलकुलेटर व एक अदद सोनेट कार UP78GP4757 बरामद*

*अभियुक्तगण मोबाइल पर आईडी बना कर आईपीएल में सट्टा लगवाने का अवैध कारोबार करते थे* 

*सभी अभियक्तों को धारा 3/4 सार्वजनिक जुंआ अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय* 

*इस पूरे नेटवर्क का संचालन मनीष उर्फ प्रोफेसर नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है* 

*मुख्य अभियुक्त मनीष उर्फ प्रोफेसर फरार है। जिसकी तलाश जारी है* 

*पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने टीम को इस सराहनीय कार्य किए 50000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया है*

*प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सूर्यदेव चौधरी,पंकज कुमार, मयंक, संजय कुमार,ज्ञानेश कुमार सिंह,रघुवेंद्र सिंह,संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रत्नेश कुमार विमल,मोहम्मद तारिक एवं सर्विलांस सेल प्रभारी लोकेंद्र सिंह,स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार, हेड कांस्टेबल लव कुश मिश्रा,विनय कुमार,धर्मेंद्र तिवारी, कांस्टेबल नवीन कुमार, राहुल अग्रहरी, आलोक कुमार व पंकज सिंह ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया.*

Post a Comment

Previous Post Next Post