होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

डिजिटल जनगणना 2027: घोड़ाडोंगरी में प्रशिक्षण पूरा, HLO ऐप से होगी पूरी गणना**जनगणना जैसे प्रमुख प्रशिक्षण कार्य के चार्ज अधिकारी के अनुपस्थिति के बाद भी सफल रहा जनगणना प्रशिक्षण कार्य*घोड़ाडोंगरी

*डिजिटल जनगणना 2027: घोड़ाडोंगरी में प्रशिक्षण पूरा, HLO ऐप से होगी पूरी गणना*

*जनगणना जैसे प्रमुख   प्रशिक्षण कार्य  के चार्ज अधिकारी के अनुपस्थिति के बाद भी सफल रहा जनगणना प्रशिक्षण कार्य*

घोड़ाडोंगरी
जनगणना को लेकर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। 1 मई से 30 मई तक प्रगणकों घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और परिवार के मुखिया से 33 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछकर डेटा एकत्र करेंगे।
इन प्रश्नों में परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु, शिक्षा, व्यवसाय, आवास की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल रहेगी। पूरी प्रक्रिया HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) ऐप के माध्यम से मोबाइल या टैबलेट पर की जाएगी, जिससे डेटा सीधे डिजिटल सिस्टम में सुरक्षित होगा।
प्रशिक्षण का आज अंतिम दिन
प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आयोजित किया गया, जिसका आज अंतिम दिन रहा। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल ऐप के उपयोग, डेटा संग्रहण और सर्वे प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
अप्रैल में स्व-जनगणना की सुविधा
प्रशासन द्वारा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-जनगणना (Self Enumeration) की सुविधा भी दी गई है। इच्छुक नागरिक ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे सर्वे प्रक्रिया और सरल व तेज होगी।
डिजिटल माध्यम से बढ़ेगी पारदर्शिता
अधिकारियों के अनुसार डिजिटल जनगणना से डेटा की गुणवत्ता बेहतर होगी, त्रुटियां कम होंगी और जानकारी का त्वरित संकलन व प्रकाशन संभव होगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।
जिम्मेदारी से करें कार्य: 
 प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर हेमंत निरापुरे ने  प्रगणकों एवं  पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी जिम्मेदारी, सटीकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। उन्होंने कहा कि यह जनगणना भविष्य की योजनाओं की नींव है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
नागरिकों से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-जनगणना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रगणकों को सही व पूर्ण जानकारी दें, ताकि जनगणना 2027 का अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
*जनगणना जैसे प्रमुख   प्रशिक्षण कार्य  के चार्ज अधिकारी के अनुपस्थिति के बाद भी सफल रहा जनगणना प्रशिक्षण कार्य*
 प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी नवनीत पांडे की अनुपस्थित पाई गई बताया गया कि चार्ज अधिकारी  नवनीत पांडे प्रशिक्षण निर्धारित दिनों में मात्र एक दिन 24 अप्रैल  को शाम 4:00 बजे कुछ समय के लिए उपस्थित रहे उसके बाद से 2 दिन उनकी अनुपस्थिति प्रशिक्षण स्थल पर रही।
प्रशिक्षण स्थल पर नगर परिषद की ओर से लिपिक  रेखा धोटे पूर्ण समय उपस्थित रही 
पर्यवेक्षक के रूप में आए शिक्षक श्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि जनगणना स्थल पर व्यवस्था काफी सराहनीय रही। समय पर चाय, नाश्ता ,भोजन की उचित व्यवस्था रही।
उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर द्वारा अच्छी ट्रेनिंग दी गई एवं प्रशिक्षण के दौरान फिजिकल टेस्ट भी लिया गया। फिजिकल टेस्ट के दौरान अच्छे अंक पर्यवेक्षकों को द्वारा प्राप्त किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post