प्रयागराज: फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ी अज्ञात युवती, मौके पर भारी भीड़
फाफामऊ के बसना नाला पुल के पास स्थित पानी की टंकी पर एक अज्ञात युवती अचानक सबसे ऊपर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना फाफामऊ की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है, जिससे स्थिति और संवेदनशील बनी हुई है। फिलहाल युवती के टंकी पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि भीड़ न लगाएं और सहयोग बनाए रखें, ताकि युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
Tags
प्रयागराज