लीलापुर थाने के सरायताल (मकईपुर) निवासी अनीता सिंह पत्नी बब्बू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल की रात में करीब दो बजे उसका पति छप्पर में सो रहा था। उसी समय छप्पर में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही पत्नी अनीता ने पति को जगाया। इसके बाद शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। अनीता ने अज्ञात के खिलाफ छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
Tags
Pratapgarh