होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर ओवर ब्रिज के वैकल्पिक मार्ग में डामरीकरण करवाने की मांग




धूल से नगर वासियों के हाल बेहाल 



(घोड़ाडोंगरी)घोड़ाडोंगरी नगर के मध्य बन रहे रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण में उड़ रही धूल का मुद्दा अब ज्वलंत होते जा रहा है  क्योंकि निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कारण लगभग 1 किलोमीटर तक डामरीकरण रोड को उखाड़ दिया गया है और वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है लेकिन रहवासी क्षेत्र के कारण धूल का गुबार पूरे नगर वासियों और वाहनों के लिए मानो अभिशाप बन गया है क्योंकि वैकल्पिक मार्ग की हालत जर्जर होने से गाड़िया फंस रही है और जाम लग रहा है साथ ही रहवासियों को भारी धूल के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है और स्कूल के बच्चों का आवागमन भी इसी मार्ग से होने के कारण खासी परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ रहा है 
भाजपा  नेता दीपक उईके ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल से भेट कर इस वैकल्पिक मार्ग में डामरीकरण करवाने की मांग की जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया साथ दी केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने भी दूरभाष पर ब्रिज कार्पोरेशन के उच्च अधिकारियों से मार्ग में डामरीकरण करने की बात कही और इसमें आ रही तकनीकी दिक्कतों से अवगत करवा कर उचित कदम उठाए जाने के निर्देश दिए

Post a Comment

Previous Post Next Post