जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की अत्यंत खराब प्रगति के दृष्टिगत आज अपर जिलाधिकारी महोदय, प्रतापगढ़ द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई।

*जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की अत्यंत खराब प्रगति के दृष्टिगत आज अपर जिलाधिकारी महोदय, प्रतापगढ़ द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित निर्देश प्रदान किए गए—*
समस्त संबंधित अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों को प्रतिदिन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें तथा प्रत्येक 2 घंटे पर प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।
समस्त खंड विकास अधिकारी, अपने सभी कार्मिकों को कार्मिक-वार लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रतिदिन कम से कम 100 फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिला उद्यान अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं से लाभान्वित समस्त कृषकों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराएं।
समस्त उप जिलाधिकारी अपने संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन प्रत्येक दशा में न्यूनतम 1000 फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिला प्रबंधक, जन सेवा केंद्र द्वारा सभी जन सेवा केंद्र संचालकों से प्रतिदिन कम से कम 5 फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण  कराई जाए।
सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा समस्त सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर उनके माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराई जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्राम प्रधानों एवं कोटेदारों के माध्यम से अधिक से अधिक कृषकों को नजदीकी जन सेवा केंद्रों एवं कैंपों तक पहुँचाया जाए, ताकि फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में वृद्धि हो सके।
उपलब्ध कराई गई अनक्लेम्ड बकेट के अनुसार लंबित कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री दिनांक 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए। साथ ही, रजिस्ट्री से वंचित रहने वाले कृषकों के कारणों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराया जाए।
तहसील स्तर से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नाम संशोधन एवं अंश निर्धारण की प्रक्रिया नियमानुसार प्रतिदिन पूर्ण की जाए।
कल प्रगति संतोषजनक न रहने की स्थिति में समस्त संबंधित अधिकारियों की सायंकाल कैंप कार्यालय में भौतिक समीक्षा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post