होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

मंगलवार पर संग्रामगढ़ थाना बना आस्था का केंद्र, अखंड रामचरितमानस पाठ व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

मंगलवार पर संग्रामगढ़ थाना बना आस्था का केंद्र, अखंड रामचरितमानस पाठ व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

कुंडा/प्रतापगढ़।  मंगलवार के दिन संग्रामगढ़ थाना परिसर भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। थाना प्रभारी मनोज सिंह तोमर के नेतृत्व में यहां अखंड रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, क्षेत्रीय पत्रकारों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही। पूरे दिन चले इस धार्मिक अनुष्ठान ने थाना परिसर को एक आध्यात्मिक स्थल में परिवर्तित कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह एवं सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र एसओ मनोज तोमर ने विधिवत पूजा-अर्चना की और जनपद में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक समरसता और सकारात्मक माहौल के लिए आवश्यक बताया। वहीं क्षेत्रीय पत्रकार देवीशरण मिश्र (संगम) और लोकेश तिवारी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की सराहना की और इसे पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंधों का प्रतीक बताया।
अखंड रामचरितमानस पाठ के दौरान श्रद्धालुओं की निरंतर उपस्थिति बनी रही। भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से पूरा थाना परिसर गूंजता रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम में शामिल लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
शाम के समय भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान थाना परिसर में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को भी प्रगाढ़ करने का काम किया। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन की चर्चा रही और लोगों ने इसे एक सराहनीय पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post