होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ अभिरक्षा से फरार आरोपी घायल होकर गिरफ्तार*जनपद के थाना मानिकपुर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और एक फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस अभिरक्षा से भागा

* आरोपी जलालुद्दीन उर्फ डब्बू मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया और अवैध असलहा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक फरार अभियुक्त, जो अवैध हथियार से लैस है, करेंटी गंगा पुल के रास्ते अपने वकील से मिलने आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम करेंटी तिराहे के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले उसे आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दोबारा गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल होकर गिर पड़ा।

घायल आरोपी की पहचान जलालुद्दीन उर्फ डब्बू (50 वर्ष) निवासी नई बाजार रहवई, थाना कुंडा के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना मानिकपुर में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें POCSO Act भी शामिल है। उसे पहले गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, लेकिन 21 अप्रैल को SRN Hospital Prayagraj से इलाज के दौरान फरार हो गया था। इस मामले में प्रयागराज के कोतवाली नगर थाने में भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को पहले सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post