नैनो उर्वरक जागरूकता एवं मृदा परीक्षण अभियान का किया गया आयोजन
विकास खंड कालाकांकर अंतर्गत ग्राम सराय मुहम्मद सईद, दयालपुर लावना भवानी गंज में 24 अप्रैल 2026 को कृषक गोष्ठी सह मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कृषक गोष्ठी
कार्यक्रम की अध्यक्षता IFFDC केंद्र प्रभारी अमृत लाल मौर्य द्वारा की गई इस दौरान इफको SFA अवनीश सिंह ने किसानों को मृदा नमूना लेने की सही विधि, मृदा परीक्षण के लाभ तथा NPK कंसोर्टिया के उपयोग के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण से पोषक तत्वों की सही जानकारी मिलती है, जिससे संतुलित उर्वरक प्रयोग कर लागत कम एवं उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 50 से अधिक किसानों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।