*अब मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर आदि बेचने वाले दुकानदारों पर भी गिरेगी गाज.*
*इसी क्रम में आज 20 अप्रैल 2026 को एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां व एसीपी ट्रैफिक मंजय सिंह के नेतृत्व में चलाया सघन चेकिंग अभियान.*
*ये सघन चेकिंग अभियान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर के विरुद्ध चलाया गया.*
*बजरिया थाना क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स की दुकानों की चेकिंग की गई। ये जांचा गया कहीं मॉडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हॉर्न व हूटर आदि सामान तो नही बेंचा जा रहा है.*
*एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां ने दुकानदारों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए चेतावनी दी, मोडिफाइड साइलेंसर ,प्रेशर हॉर्न व हूटर कतई न बेंचे। वरना सख्त कार्यवाही की जाएगी.*
*चेकिंग के दौरान एसीपी ट्रैफिक मंजय सिंह व एआरटीओ कहकशां के साथ थाना बजरिया प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा व थाना कर्नल गंज प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार भी मौजूद रहे.*
Tags
उत्तर प्रदेश