प्रतापगढ़ के शहर भर मे विशाल शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव*

*प्रतापगढ़ के शहर भर मे  विशाल शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव* 

*राष्ट्रीय परशुराम सेना संगठन के नेतृत्व में आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार को प्रतापगढ़ शहर में  अक्षय त्रितीया के शुभ दिन मे भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय
 परशुराम सेना द्वारा कंपनी बाग से चौक भंगवा चुंगी होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त दत्त उपाध्याय चौक ट्रेज़री चौराहा तक डीजे रथ झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भगवान परशुराम भक्त शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुवात पंडित आलोक आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन अर्चन कर शंखनाद किया गया* *भगवान परशुराम की झांकी के साथ ही घोड़े पर भगवान परशुराम जी के स्वरूप में राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें डॉ  आशुतोष त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी ,जिला अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़, प्रिंस मिश्रा प्रत्याशी शिवगढ़ प्रथम अमित मिश्रा भट्ठा मालिक ,शुभम दूबे, नितिन मिश्र, सुरेश कश्यप, देव पंडित, सनी दुबे, सचिन मिश्रा, अभिषेक सिंह सहित जिले भर के गणमान्य लोग बढ़ चढ़कर शोभायात्रा के साथ शामिल हुए ।कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट ने शोभायात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया । शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी  पुलिस बल तैनात रहा ।शोभायात्रा में जगह जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया  भरत चौक पर व्यापारी नेता दिनेश कुमार दिन्नू  द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीतल का फरसा भेंट किया गया ।वही बाबागंज में पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा द्वारा शरबत वितरण कर झांकी में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा  की गई बलीपुर दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शरबत वितरण किया कार्यक्रम के समापन पर ट्रेज़री चौराहा हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया ।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला संतोष मिश्रा टोनी मनीष दुबे ओमप्रकाश तिवारी अरुण उपाध्याय सहित भारी संख्या में भगवान परशुराम के भक्त शोभायात्रा में शामिल रहे*।

Post a Comment

Previous Post Next Post