Bank Holiday Today: आज 25 अप्रैल को बैंक खुले है या बंद? जानें क्या RBI ने आपके शहर में भी दी है सरकारी छुट्टी


Today Bank Holiday: भारत में सभी सार्वजनिक और निजी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।

Today Bank Holiday: शनिवार आते ही कई लोगों को बैंक खुलने को लेकर कन्फ्यूजन हो जाता है। दरअसल, देश में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सार्वजनिक और निजी बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को भी बैंक की छुट्टी होती है। ऐसे में अगर आप आज किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि बैंक खुले है या नहीं…

आज बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 25 अप्रैल 2026 को चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

आज भले ही बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता।

Post a Comment

Previous Post Next Post