दीप प्रज्वलन के साथ हुई।इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बुरहानपुर औषधि निरीक्षक विजय वर्मा ने शिरकत की।अपने उद्बोधन में उन्होंने विस्तार से ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट1940 ड्रग रूल 1945 एवं नारकोटिक्स दवाओं के बारे में जानकारी दी जोकि उपस्थित 230 सदस्यों के लिए बहुत ही उपयोगी दी।
जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष
मनोज अगनानी ने विस्तार से संगठन द्वारा सामाजिक, जनहित के लिए विगत वर्षों में जो कार्य किए गए, उस की जानकारी दी गई एवं प्रदेश संगठन द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।
संगठन सचिव शरद जैन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया गया एवं अपने व्यवसाय को नियमानुसार संचालित करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
संगठन कोषाध्यक्ष ऋषिराज गुजराती द्वारा आय व्यय पत्रक का वाचन किया गया।
ऑनलाइन दवाओं के बढ़ते कारोबार के दुष्परिणाम के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा पूरे देश में 20 मई को एकदिवसीय बंद का आह्वान किया गया है, जिसे सफल बनाने के लिए संगठन के वरिष्ठ सदस्य अजय खन्ना एवं नीरज कक्कड़ द्वारा अपने विचार रखे गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन ऋषिराज गुजराती एवं आभार प्रदर्शन माजिद खान द्वारा किया गया।वार्षिक आम सभा एवं कार्यशाला में संगठन पदाधिकारी आदेश पाटीदार ,रवींदर खरबंदा, दीपक पहुँजा,माजिद खान व शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए 230 सदस्य उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर