होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर का जेईई मेंस 2026 में 99 परसेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन*

*मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर का जेईई मेंस 2026 में 99 परसेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन*

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) जेईई 2026 मेंस के परिणाम घोषित होते ही मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण बन गया है। संस्थान के छात्रों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

संस्थान द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कुल 15 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल हासिल किया है, जो कि किसी भी कोचिंग संस्थान के लिए बेहद उल्लेखनीय उपलब्धि है। वहीं, 132 छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है।

इस वर्ष संस्था के ओजस अग्रवाल ने  99.95 परसेंटाइल के साथ एआईआर में 827 हासिल कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

अन्य प्रमुख सफल छात्रों में शामिल हैं:

सौम्य जायसवाल – 99.68%ile
सुषांत पटेल – 99.59%ile
पांशुल पाटीदार – 99.53%ile
मानव राठौर – 99.49%ile
ईशित सिंह – 99.47%ile
कौस्तुभ साहू – 99.45%ile
उदित सिंह – 99.36%ile
आर्यन राय – 99.31%ile
युवराज पाटीदार – 99.31%ile
स्रजन वर्मा – 99.29%ile
प्रिंस चौधरी – 99.29%ile
तनिष्का पटेल – 99.24%ile
अनमोल कश्यप – 99.21%ile
उत्कर्ष अग्रवाल – 99.12%ile

बुरहानपुर स्थित यह संस्थान पिछले कई वर्षों से जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है और इस वर्ष का प्रदर्शन इसे और भी मजबूत बनाता है।

मेक्रो विज़न एकेड़मी के संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवांषी चौकसे, कु.अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार,   उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरूण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली, श्रीमति प्रतिभा नायर, के साथ-साथ एकेडमी के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post