होम LIVE TV देश शहर और राज्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव कारोबार मनोरंजन खेल राशिफल वीडियो फोटो लॉगिन
-->

द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग में तमन्ना, हुमा और दीया के लुक्स ने जीता दिल

मुंबई में द डेविल वियर्स प्राडा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों का शानदार जलवा देखने को मिला। रेड कार्पेट पर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी और दीया मिर्जा ने अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

The Devil Wears Prada 2 Celebs Look: मुंबई में बीती रात द डेविल वियर्स प्राडा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड स्टार्स का शानदार जमावड़ा देखने को मिला। रेड कार्पेट पर सेलेब्स एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इस खास मौके पर तमन्ना भाटिया, दीया मिर्जा, प्रतिभा रांटा, अमन देवगन, ओरी, करिश्मा तन्ना और हुमा कुरैशी समेत कई सितारे नजर आए। आइए देखते हैं किस स्टार ने अपने फैशन से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और किसने क्या पहना।

तमन्ना भाटिया का Celebs Look

अगर इस शाम किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, तो वह थीं तमन्ना भाटिया। तमन्ना ने बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक चुना था। उन्होंने ब्लैक टोन में ऐसा आउटफिट पहना, जिसमें क्लास और बोल्डनेस दोनों का संतुलन नजर आया। उनका फिटेड कॉर्सेट स्टाइल टॉप और लेदर स्कर्ट बहुत अट्रैक्टिव दिख रहा था। स्कर्ट पर फ्रंट स्लिट ने पूरे लुक को और ग्लैमरस बना दिया।

तमन्ना ने इस ड्रेस के साथ हाई बूट्स कैरी किए, जिसने उनके स्टाइल को और दमदार बनाया। मेकअप की बात करें तो उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, न्यूड टोन लिप्स और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया। कुल मिलाकर तमन्ना का अंदाज पूरी तरह रेड कार्पेट रेडी था।

हुमा कुरैशी ने रेड ड्रेस में बिखेरा जलवा

हुमा ने इस खास शाम के लिए ग्लॉसी रेड कलर का गाउन चुना, जो बेहद एलिगेंट और क्लासी लगा। उनकी स्ट्रैपलेस ड्रेस उनकी पर्सनालिटी पर खूब सूट कर रही थी।

इसके साथ उन्होंने मैचिंग रेड हील्स और क्लच कैरी किया। यह लुक पूरी तरह फिल्म की थीम से मेल खाता नजर आया। हुमा ने खुले बालों और सॉफ्ट वेव्स के साथ ग्लैम मेकअप चुना। रेड लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। 

दीया मिर्जा की व्हाइट सादगी में दिखी खूबसूरती 

दीया मिर्जा ने अपनी सादगी और एलिगेंस से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ऑल व्हाइट आउटफिट चुना, जो बेहद ग्रेसफुल लगा। दीया की सिल्क रैप स्टाइल मिडी ड्रेस परफेक्ट समर फैशन इंस्पिरेशन कही जा सकती है।

किसका लुक आपको सबसे ज्यादा पसंद आया?

अगर आप भी फैशन लवर्स में शामिल हैं, तो यह शाम आपके लिए कई स्टाइल आइडियाज छोड़ गई है। अब सवाल यह है कि आपको तमन्ना का दमदार लुक पसंद आया, हुमा का ग्लैमरस अंदाज या दीया की सादगी?

Post a Comment

Previous Post Next Post